• कुएं से कचरा निकालकर किया साफ, ब्लीचिंग पाउडर से पानी की सफाई

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा जल गंगा अभियान के मंगलवार 19 मई को वार्ड 10 स्थित पुरानी सारनी में सार्वजनिक कुएं की श्रमदान के माध्यम से सफाई की। कुएं से काई, पत्तियां और कचरा निकालने के बाद ब्लिचिंग डालकर साफ किया गया। नगर पालिका द्वारा जल गंगा अभियान के तहत सार्वजनिक जलस्रोतों की सफाई का अभियान सतत जारी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं आम नागरिक मिलकर श्रमदान कर रहे हैं। मंगलवार को नपा की टीम वार्ड 10 पुरानी सारनी पहुंची। यहां कुएं की सफाई की। कुएं से काई, पत्तियां निकाली गई। इसके आस-पास लगी झाड़ियों को साफ किया गया। इस मौके पर पार्षद भीम बहादुर थापा, प्रवीण सोनी, गुरूस्वामी एरूलू, राजकुमार नागले, राहुल कापसे के अलावा अन्य नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *