• ब्लाक अध्यक्ष बटेश्वर भारती ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष एव सभी पदाधिकारी व कायकर्ताओ का आभार जताया

सारनी। कांग्रेस पार्टी ब्लाक सारनी के कार्यकय का शुभांरभ सोमवार कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा ने फीता काटकर किया। बाटेश्वर भारती के ब्लाक अध्यक्ष बनते ही सारनी में कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ हुआ है। कई दिनों से यह मांग उठ रही थी ब्लाक कांग्रेस पार्टी सारनी का कार्यालय न होने की वजह से पार्टी के निष्ठावान कायकर्ताओ को बैठने की जगह उपलब्ध नही है। कांग्रेस जिला प्रभारी सुनील उईके, पूर्व पीएची मंत्री सुखदेव पांसे के मार्ग दर्शन में सोमवार पूर्व विधायक निलय डागा ने शापिंग सेंटर स्थित कांग्रेस कार्यालय के विधिवत ब्लाक कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मनोज मालवे तिरुपत्ति ऐरलू, भगवान जावरे, पिटिश नागले, राफे बक्स वसीम खान की गरिमामयी उपस्थिती मे सम्पन्न हुआ।
ब्लाक अध्यक्ष बटेश्वर भारती ने कांग्रेस कार्यालय के शुभारम्भ अवसर पर पधारे कार्यकर्ताओं, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, मंडलम और पार्षदगणों का आभार व्यक्त कर पार्टी को मजबूत का का आग्रह किया है। गौरतलब है कि औद्योगिक नगरी में वर्षों से कांग्रेस हासिए पर रही है। उर्जावान ब्लाक अध्यक्ष बनने के बाद नए सिरे से कांग्रेस को मजबूत करने ब्लाक कार्यालय प्रारंभ किया जा रहा है। ताकि कोई भी कार्यकर्ता बिना असहज महसूस किए कभी भी किसी भी समय कार्यालय में आकर विभिन्न विषयों और जनता के मुद्दे पर विचार, विमर्श कर रूपरेखा बना सके।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *