• ग्वालियर जिला इकाई के सभी पत्रकार साथी रैली में भाग लेने भोपाल रवाना

ग्वालियर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ 1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर भोपाल में प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया जी के नेतृत्व मे प्रांतव्यापी प्रदर्शन करने जा रहा है। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ग्वालियर जिला इकाई के अध्यक्ष शाहनवाज खान ने बताया की 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर
न्यू मार्केट स्थित समन्वय भवन से 11-30 बजे आरम्भ होने वाली रैली में मध्यप्रदेश के सभी जिलों से लगभग 5000 पांच हजार श्रमजीवी पत्रकारों के शामिल होने की संभावना है ।

आयोजन समिति के संयोजक रिजवान अहमद सिद्दीकी सह संयोजक एवं महासचिव सुनील त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्यालय एवं भोपाल व होशंगाबाद संभाग के प्रभारी दिलीपसिंह भदौरिया सदस्यता समिति के संयोजक सरलप्रताप सिंह भदौरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह तोमर महिला पत्रकार प्रकोष्ठ की संयोजक अनीता चौबे सह संयोजक प्रगति सक्सेना पूर्व संभागीय अध्यक्ष आलोक गुप्ता भोपाल के जिला अध्यक्ष पूर्वसंभागीय अध्यक्ष आशीष दुबे, ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष गजेंद्र इंगले ने भोपाल और प्रदेश भर के पत्रकारों से अपील की है कि तमाम विवाद को थोड़ी देर के लिए छोड़ कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर एक जुट होकर रैली में शामिल हों

संगठन के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया ने आगे कहा है कि रैली में मध्यप्रदेश विधान सभा अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री गोविंदसिंह राजपूत सहित कई सम्माननीय मंत्रियों नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को आमंत्रित किया है ।

शलभ भदौरिया के अनुसार रैली के पूर्व हम सभी पत्रकार साथी समन्वय भवन में एकत्रित होंगे ।जिसमें यथा संभव सबसे विचार विमर्श होगा तत् पश्चात ठीक एक बजे सभी साथी अपने अपने जिलों के बैनर लिए न्यू मार्केट की मुख्य सड़क से होते हुए टीटी नगर थाने के सामने से होते हुए रंगमहल चौराहे से रोशन पूरा चौराहे पहुंच कर धरना देंगे ।

धरने के बाद हम सभी सभा स्थल वापस होंगे जहां पत्रकारो के लिये भोजन की व्यवस्था की गयी है ।इसके बाद अगला कार्यक्रम सर्वसम्मति से तय होगा कि सभा जारी रखना है या विश्राम देना है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *