बैतूल। बैसाख अमावस्या और पुर्णिमा के अवसर पर मां ताप्ती के घोघरा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बैतूल जिले के साथ ही हरदा, खंडवा और अमरावती जिले से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और मनोकामनाएं मांगी।
घोघरा ग्राम के सरपंच रामकिशोर धुर्वे ने बताया कि प्रतिवर्ष बैसाख अमावस्या और पुर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचकर स्नान करते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् जिला बैतूल के मार्गदर्शन में जन आस्था सेवा समिति घोघरा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारा और पेयजल की व्यवस्था की गई, जिससे दूर-दराज से आए लोगों को सुविधा मिल सकी।