सारनी। क्षेत्र के युवाओं सहित विधायक प्रतिनिधी पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा द्वारा गौ सेवा की एक अहम मिसाल पेश की गई! शहर मे कुछ आवारा कुत्तों द्वारा गाय के बछड़े को घायल कर दिया गया कैलाश पाटिल के द्वारा स्थानीय पशु चिकित्सक डा रुपेश झरबडे को जानकारी दी गई इनके द्वारा ठोस कदम उठाते हुए स्थानीय पशु चिकित्सालय द्वारा सहायक सेविकाओं द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए रविश का इंजेक्शन दिया गया। लगभग 1 घंटे बाद गाय में हरकत आई और गाय की स्थिति सुधर रही है।
इस गाय के बच्चे को स्थानीय सभापति नगर पालिका परिषद सारनी के प्रयासों से नगर पालिका के माध्यम से गऊ शाला में पहुंचाने की व्यवस्था की गई। राय मेडिकल संचालक करन राजपूत द्वारा रेबीज इंजेक्शन की व्यवस्था की गई।
इस पूरे पहल में विधायक प्रतिनिधी भीम बहादुर थापा, गजेंद्र सोनी (जिलाध्यक्ष असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिज्म यूनियन, जिला बैतूल), करन राजपूत, मनोज पहाड़े, मोहम्मद रब्बानी, मोहम्मद सिराज, सहित योगेश्वर सोनी, बाबू झा का विशेष सहयोग रहा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *