• बाउंड्रीवाल बनने से सार्वजनिक स्थल पर नहीं होगा कब्जा, वार्ड 29 में नाले का होगा सुधार।

सारनी। नगर पालिका क्षेत्र के तीन वार्डों में बुधवार 22 अप्रैल को निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधियों ने वार्ड 16 व 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाले के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। विकास कार्यों के निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद दशरथ सिंह जाट, भीम बहादुर थापा, योगेश बर्डे, गणेश महस्की, महेन्द्र सिंह ठाकुर मौजूद रहे। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 29 में नाले का निर्माण नहीं होने से वहां के लोग गंदे पानी की निकासी को लेकर परेशान थे। नगर पालिका ने यहां आरसीसी नाला निर्माण का प्रस्ताव रखा। विधिवत मंजूरी मिलने के बाद बुधवार को करीब 18 लाख की लागत से बनने वाले आरसीसी नाले कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसी तरह वार्ड 16 व वार्ड 36 में रिक्त भूमि को कब्जे से बचाने के लिए उन पर बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन किया गया। वार्ड 16 में 23 लाख एवं वार्ड 36 में 11 लाख से बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जाएगा। यहां आगामी दिनों में नगर पालिका द्वारा लोगों के लिए नई संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर संदीप झपाटे, नन्हे सिंह, अशोक विद्रोही, चौतराम नागले, विलाश हलवे, घनश्याम मालवीय, मुन्ना मन्नासे, अंजन दत्ता, सुनिल मालवीय, मधुसिंह रघुवंशी, बॉबी हैदर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *