• विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके के मार्गदर्शन में हुआ शुभारंभ
  • मेडिकल सुपरिटेंडेंट व डिप्टी सुपरिटेंडेंट की रही अहम भूमिका

बैतूल। चोपना क्षेत्र में पाढर अस्पताल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके द्वारा किया गया। पाढर अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ राजीव चौधरी और डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. आशीष विक्टर चौधरी के विशेष मार्गदर्शन में अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने शिविर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की। इसमें जनरल सर्जन डॉ. राहुल अनुपम अल्फियस, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. थॉमस भानु कुरियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पामुला शोभरानी, मेडिकल ऑफिसर डॉ. निर्मित एंड्रयू चौधरी, डॉ. पीटर शैली और रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. फ्रेजर बोरजियो शामिल रहे। सभी विशेषज्ञों ने ग्रामीणों की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श व उपचार प्रदान किया।
शिविर में सामान्य सर्जरी से संबंधित परामर्श के साथ-साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे महिलाओं और बच्चों को बड़ी राहत मिली। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया और मरीजों को प्राथमिक जांच, दवाइयां व स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन निःशुल्क उपलब्ध कराया गया।
डॉक्टरों ने लोगों को बीमारियों से बचाव, स्वच्छता और नियमित जांच के महत्व के प्रति भी जागरूक किया। आयोजन के दौरान विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके के मार्गदर्शन को सराहा गया और स्थानीय लोगों ने उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
पाढर अस्पताल द्वारा आयोजित यह शिविर ग्रामीणों के लिए लाभकारी साबित हुआ और इसे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया गया, ताकि हर व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *