सारनी। उक्तशय के विचार मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने रविवार सायंकाल सारनी के वार्ड 12 निवासी स्वर्गीय शेख मुबीन के परिवार द्वारा उनके पुत्रो द्वारा शेख़ मुबीन यानी अपने पिता कि स्मृति में एक चिकित्सा वाहन जरूरतमंद पीड़ितों कि सहायतार्थ वाहन व ड्राइवर शुल्क स्वयं वहन कर समाज को संपर्पित करने के अवसर पर व्यक्त करते हुए कहा की क्षेत्र में कई लोग कमाते है परन्तु अपनी कमाई से समाज हित में खर्च करने का दमखम हर किसी में नहीं होता! शेख जावेद उर्फ पंचू, शेख नईम एवं उनके परिवार द्वारा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मानव समाज की चिकित्सा सहायतार्थ जो चिकित्सा वाहन भेट किया जा रहा है इससे बढ़कर और कोई पुनीत कार्य नहीं हो सकता यह परिवार बधाई और प्रशंसा का पात्र है, इस अवसर पर मंच पर मौजूद प्रभात पट्टन निवासी वरिष्ठ खान जी का पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने स्वयं स्वागत कर कहा की उनकी इस मंच पर उपस्थिति से यह पुनीत कार्य स्वत सार्थक हो गया। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण के कार्य कि प्रेरणा आना ही बड़ी बात है, परन्तु इस प्रेरणा को अंगीकार कर उसे मूर्तरुप देना उससे भी श्रेष्ठ है, जो काम स्वर्गीय मुबीन शेख उर्फ बब्बू भाई के पुत्रो ने किया है, उनके इस कार्य से चिकित्सा वाहन से किसी पीड़ित को समय पर चिकित्सालय पहुंचने में सुविधा होगी और उस पीड़ित को समय पर इलाज संभव हो सकेगा और पीड़ित का जीवन खतरे से बाहर होने में इस चिकित्सा वाहन से निश्चित मदद मिलना तय है।
बाबा साहेब जयंती के अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और शिक्षा से समाज उत्थान के मार्ग को प्रशस्त करने का आव्हान आमजन से किया।
मंच पर पंडित संतोष शर्मा, अधिवक्ता अनिल सहारे, कांग्रेस नेता रामू टेकाम,मनोज मालवे, प्रभात पट्टन के वरिष्ठ मुस्लिम नेता खान साहब, नवनीत मालवीय, ऐन वि एम कॉलेज भोपाल के डॉयरेक्टर, गुरुद्वारा सारनी के ज्ञानी जी, मोहम्मद इलियास, त्रिरत्न बौद्ध विहार समिति अध्यक्ष बलवंत पाटिल समेत अतिथि मंचासिन रहे।