• गांव-बस्ती अभियान में अलग अंदाज
  • अंतिम व्यक्ति तक पहुंच का संदेश दिया

बैतूल बैतूल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ के तहत एक सजी-धजी बैलगाड़ी हांकते हुए नजर आए। उनका यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। खंडेलवाल सोमवार शाम चिरापाटला गांव पहुंचे, जहां बैलगाड़ियों को पहले से सजाया गया था और उनके स्वागत की पूरी तैयारी की गई थी। जैसे ही वे बैलगाड़ी पर सवार होकर गांव में दाखिल हुए, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल बरसाकर और नारे लगाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य गांव-गरीब और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। हालांकि, बैलगाड़ी पर सवार होकर गांव पहुंचने का उनका यह अंदाज आकर्षण का केंद्र रहा, लेकिन कार्यक्रम की प्रस्तुति से यह एक सोची-समझी राजनीतिक गतिविधि के रूप में सामने आया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *