• कई वार्डों के लोग पेयजल में उपयोग करते है पानी

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी ने जल गंगा अभियान के तहत सोमवार 13 अप्रैल को नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा वार्ड 9 स्थित मठारदेव पहाड़ी से सटी जामुन झिरिया की श्रमदान से सफाई की गई। उक्त झिरिया से रोजाना सैकड़ों लोग पेयजल ले जाते हैं। नगर पालिका द्वारा जल गंगा अभियान के तहत सार्वजनिक जलस्रोतों की सफाई का अभियान सतत जारी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं आम नागरिक मिलकर श्रमदान कर रहे हैं। सोमवार 13 अप्रैल 2026 को वार्ड 9 स्थित जामुन झिरिया की श्रमदान से सफाई कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद भीम बहादुर थापा, प्रवीण सोनी, प्रभारी गुरूस्वामी एरूलू राजकुमार नागले, राहुल कापसे के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे। मान्यता अनुसार उक्त झिरिया के पानी में औषधीय गुण है। इसलिए सैकड़ों लोग रोजाना कुप्पियों में उक्त पानी को अपने साथ घर लेकर जाते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि पिछले वर्ष उक्त झिरिया तक सुलभ मार्ग बनाए जाने की योजना तैयार की गई थी। चूंकि यह क्षेत्र नपा के अधीन नहीं है। इसलिए इसे लेकर अन्य विभागों से समन्वय बनाया जा रहा है।जल्द ही यहां तक सुलभ पहुंच मार्ग बनाया जाएगा। कार्यक्रम में काफी संख्या में नगर पालिका कर्मचारी, आम नागरिक उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *