सारनी। स्टेट हाईवे 43 पर रविवार रात हुए हादसे में जहां एक वकील की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पांच वकील घायल हो गए हैं। इसमें से एक वकील की हालत चिंताजनक है। घटना रविवार रात राजदोह नदी के पास नाव घाट की है। छिंदवाड़ा जिले की ओर से कार क्रमांक एमपी 04 सीएच 7416 में सवार होकर वकीलों का एक दल सारणी की ओर आ रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे पलट गई। जिसमें सवाल सुरेश सुमन की मौत हो गई। जबकि सतीश मालवीय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं सूरज तिवारी, बसंत साकरे, रामपत और राकेश मालवीय घायल हो गए है।
फिलहाल तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी सारणी के अस्पताल से वकील सुरज तिवारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी वकील कर में सवार होकर छिंदवाड़ा जिले की ओर से सारणी की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ है।
टीआई जयपाल इवनाती ने बताया सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल का मुआयना किया है। सुरेश सुमन नमक वकील गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया है। सभी घायलों की अस्पताल से जानकारी ली जा रही है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *