• फेरी पर कपड़े लेकर जा रहा था व्यापारी

सारनी। बुधवार को एक व्यापारी के माध्यम से फेरी पर जाने की तैयारी की जा रही थी कि उनकी मारुति वैन क्रमांक एमपी 04 बीए 2466 में अचानक आग लग गई।यह घटना सारनी के शॉपिंग सेंटर की लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। व्यापारी के माध्यम से फेरी पर जा रहे व्यापारी की मारुति वैन को रोककर आग पर काबू पाने का काम किया गया है। शॉपिंग सेंटर के बर्तन व्यापारी पप्पू मंसूरी ने बताया कि 9:30 और 10 बजे के बीच में शासकीय कन्या हाई स्कूल के सामने निवास करने वाले गुलाब पाटिल अपनी मारुति वैन से कपड़ों के गठो को लेकर फेरी पर जा रहे थे कि उनकी कार में अचानक आग लग गई, जब शॉपिंग सेंटर के व्यापारियों ने देखा तो उन्हें आवाज देकर उनके कार को रोका और उसके बाद शॉपिंग सेंटर के व्यापारियों के माध्यम से मारुति वैन जिसमें आग लगी थी उसे रोककर आग पर काबू पाने का काम किया है। वरुण मारुति वैन में रखें कपड़े के गठो को व्यापारियों के माध्यम से फटाफट उतारकर बड़ी घटना को रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करने का कार्य किया है। शॉपिंग सेंटर के व्यापारी की सतर्कता की वजह से बड़ा हादसा नहीं हो पाया है। गुलाब पाटिल अपने मारुति वैन को चलाने में इतनी मशगूल थे कि उन्हें पता ही नहीं चला कि कार में आग कैसे लगी। खैर मामला जो भी हो लेकिन व्यापारियों की सूझबूझ और सतर्कता की वजह से बड़ा हादसा टल गया और आग की वजह से कोई हताहत और नुकसान का समाचार प्राप्त नहीं हुआ है।इस मामले की किसी भी तरह की शिकायत सारनी पुलिस को नहीं की गई है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *