मुंबई. सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर किया गया। कोरोनावायरस संक्रमण के खतरे को भांपते हुए मुंबई पुलिस ने सिर्फ 25 लोगों को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत दी। इनमें नीतू कपूर और रणबीर के अलावा करीना कपूर, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी, आलिया भट्ट, रीमा जैन, मनोज जैन, आदर जैन, अनीशा जैन, विमल पारीख, डॉ. टंडन और राहुल रवैल श्मशान घाट पर ऋषि कपूर को आखिरी विदाई देने के लिए मौजूद थे।।

बेटी रिद्धिमा आखिरी बार चेहरा भी नहीं देख सकी
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा को उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं। दिल्ली पुलिस ने उन्हें और उनके साथ चार अन्य लोगों को सड़क मार्ग से आने की इजाजत दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 39 वर्षीय रिद्धिमा ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए दिल्ली से मुंबई आने की परमिशन मांगी थी। सूत्रों की मानें तो इसके जवाब में उन्हें कहा गया कि हवाई यात्रा की मंजूरी सिर्फ गृह मंत्री ही दे सकते हैं। हालांकि, विकल्प के उनके पांच लोगों के समूह को सड़क मार्ग से जाने की इजाजत दी गई। लेकिन दिल्ली से मुंबई की दूसरी करीब 1400 किमी. है। ऐसे में उन्हें पहुंचने में करीब 24 घंटे का समय लगेगा। वे शुक्रवार तक मुंबई पहुंच सकती हैं। 

सिर्फ 10 मिनट में हुआ अंतिम संस्कार

ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार सिर्फ 10 मिनट में हुआ। कपूर बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली से ताल्लुक रखते थे और ऐसा पहली बार हुआ है, जब इस परिवार के किसी सदस्य का अंतिम संस्कार इतनी जल्दबाजी में किया गया। 

 
इसलिए चुना गया चंदनवाड़ी श्मशान घाट
ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के लिए चंदनवाड़ी श्मशान घाट इसलिए चुना गया, क्योंकि एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के सबसे करीब है। फॉर्मेलिटीज के बाद इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार हुआ। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए यहां तीन लेवल की बैरिकैडिंग की गई। इस दौरान ऋषि के कुछ फैन्स और मीडिया वाले श्मशान घाट पहुंच गए थे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। 

लॉकडाउन पालन करने की अपील
कपूर फैमिली ने अपने संदेश में कहा, ‘व्यक्तिगत नुकसान की इस घड़ी में हम यह भी समझते हैं कि दुनिया बहुत मुश्किल और परेशान समय से गुजर रही है। सार्वजनिक रूप से इकट्ठा होने पर कई प्रतिबंध हैं। हम ऋषि के सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों और परिवार के दोस्तों से अनुरोध करना चाहते हैं कि वे कानून का सम्मान करें।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *