चिचोली। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बैतूल की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन जिसमें आदरणीय रंजीत सिंह जी को पुनः चौथी बार जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं और उनकी जिला कार्यकारिणी में तहसील चिचोली पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार शंकरराव जी चढ़ोकार जो कि पिछले 22 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवा देते आ रहे हैं और पूर्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ में जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं उन्हें नवीन कार्यकारिणी में जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है और साथ ही पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रहते हुए छेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले चिचोली के जानेमाने वरिष्ठ पत्रकार सम्माननीय राजेंद्र दुबे जी को और गत 15 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे चिचोली छेत्र के वरिष्ठ पत्रकार जो कि पूरे बैतूल जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते आ रहे है ऐसे सम्माननीय संतोष लिखितकर जी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही चिचोली छेत्र के संघर्षशील युवा पत्रकार जिन्होंने कम उम्र में ही पत्रकारिता के छेत्र में बड़ा अनुभव प्राप्त किया और गत 12 वर्षों से पत्रकारिता के छेत्र में सक्रिय राज एक्सप्रेस के चिचोली संवाददाता सम्माननीय मनोज सातनकर जी को जिला कार्यकारिणी में सह सचिव के पद पर नियुक्त किया गया।
चिचोली छेत्र के सभी वरिष्ठ पत्रकार साथियों को श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणी में विभिन्न नवीन दायित्वों पर नियुक्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं और श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय शलभ भदौरिया जी एवं कार्यवाहक महासचिव माननीय सत्यनारायण वैष्णव जी एवं जिला अध्यक्ष आदरणीय रंजीत सिंह जी का हृदय से आभार।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *