• ऋषि की बेटी रिद्धिमा सड़क के रास्ते 1400 किमी का सफर तय कर मुंबई आएंगी, उनके शुक्रवार तक मुंबई आने की संभावना
  • अंतिम वक्त ऋषि ने बेटे रणबीर को बेड पर बैठने को कहा था, इस दौरान पत्नी नीतू भी मौजूद थीं

मुंबई. ऋषि कपूर का गुरुवार को चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। यहां उनके बेटे रणबीर कपूर, पत्नी नीतू समेत करीब 24 लोग मौजूद थे। उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली में हैं, लेकिन गृह मंत्रालय से उन्हें मुंबई जाने की मंजूरी मिल गई है। हालांकि, पहले डीजीसीए से चार्टर प्लेन से जाने के लिए मंजूरी मांगी गई थी, जो नहीं मिल सकी। इसलिए अब बताया जा रहा है कि रिद्धिमा 1400 किमी का सफर सड़क के रास्ते तय करेंगी। इसलिए पिता के अंतिम संस्कार तक मुंबई नहीं पहुंच सकीं।

ये लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए
नीतू कपूर और रणबीर के अलावा करीना कपूर, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी, आलिया भट्ट, रीमा जैन, मनोज जैन, आदर जैन, अनीशा जैन, विमल पारीख, डॉ. टंडन और राहुल रवैल श्मशान घाट पर ऋषि कपूर को आखिरी विदाई देने के लिए मौजूद थे।

ऋषि के निधन के बाद एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल पहुंचीं करीना कपूर।

नीतू कपूर की तरफ से मैसेज- ऋषि कपूर आखिरी वक्त तक डॉक्टरों का मनोरंजन करते रहे
ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर की तरफ से यह मैसेज जारी किया गया- ‘‘दो साल तक ल्यूकेमिया से जंग के बाद हमारे प्यारे ऋषि कपूर का आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर निधन हो गया। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने कहा कि वे आखिर तक उनका मनोरंजन करते रहे।’’

ऋषि कपूर को देखने अभिनेत्री आलिया भट्ट रात को ही एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंची थीं। 

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *