सारनी। विदित हो कि आए दिन सड़क दुर्घटनाओं मे कई जानलेवा हादसे दृष्टिगत होने की घटनाओं के चलते पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया द्वारा अधीनस्थ अमले को सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने हेतु साकारात्मक प्रयास के निर्देशों के परिपालन मे 9 जनवरी को थाना सारनी में ट्रांसपोर्टरो की बैठक ली जाकर काली माई से पाथाखेड़ा तिराहा तक रोड के साइड में खड़े वाहनों को हटाने के लिए कहा गया। जिसके परिपालन में ट्रांसपोर्टरों ने अपने वाहनों को स्वेच्छा से हटाकर पुराना कांटा काली माई में खड़े करने की सहमति दी है ,जिससे 9 जनवरी को ही उक्त प्रयास का सकारात्मक परिणाम मिला है रोड से लगभग आज 60 प्रतिशत वाहन हटा लिए गए है , साथ ही शेष वाहन 10 जनवरी तक हटा लिए जाने पर सहमति ट्रांसपोर्टरों ने जताई है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *