• बगैर जांच के बनाया गया मामला करता है राजनीतिक षड्यंत्र की ओर इशारा

बैतूल। जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता रंजीत सिंह ने रविंद्र देशमुख सुसाइड काण्ड में मिले सुसाइड नोट में नाम आने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी बनाए जाने पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि उन्हें लोगों के माध्यम से जानकारी मिली है कि सुसाइड नोट में उनका नाम भी है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। श्री सिंह ने कहा कि मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि रवि देशमुख से मेरी कोई दुश्मनी नहीं थी। दो वर्षों में न तो मेरी उससे बात हुई न मेरे मोबाइल में उसका नम्बर है। मेरी दो वर्षों की सीडीआर निकाली जाए। मेरे नम्बर से रवि देशमुख या अभिषेक साहू किसी से आज तक बात नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि जाँच तो इस बात की होनी चाहिए कि सुसाइड में प्रयोग की गयी रिवाल्वर किसने उपलब्ध कराई? जाँच तो इस बात की होनी चाहिये मृतक का दूसरा मोबाइल का न मिलना, सुसाइड नोट दो प्रकार की होने के बावजूद हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की जाँच के बगैर मामला बनाया गया है जो कि राजनैतिक षड्यंत्र की ओर इशारा करता है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *