बैतूल। सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल टूर्नामेंट का राज्य स्तरीय आयोजन भोपाल में किया गया था। इस टूर्नामेंट में बैतूल जिले के सारणी में रहने वाले राजेश कांति के पुत्र अनुभव कांति ने अपने स्कूल केडीपीएस (भोपाल) की तरफ से इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।
70 टीमों ने लिया था हिस्सा
इस पूरे टूर्नामेंट में 70 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमें केडीपीएस स्कूल (भोपाल ) की टीम ने 4 मैच जीतकर फाइनल में अपनी शानदार जगह बनाई। फाइनल मैच में केडीपीएस स्कूल (भोपाल ) ने ग्वालियर आर्मी पब्लिक स्कूल को 4 – 0 से हराकर शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जीत दर्ज करवाई।
अनुभव ने दागे 8 गोल
इस रोमांचक टूर्नामेंट में अनुभव कांति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 गोल दागे। उन्हें बेस्ट प्लेयर का अवार्ड से सम्मानित किया गया। अनुभव ने अपने खेल कौशल से जिले का नाम रोशन किया है। केडीपीएस टीम के अनुभव का चयन नेशनल टूर्नामेंट के लिए हुआ है जो की पीपल पब्लिक स्कूल भोपाल में ही आयोजित होगा।