• भाजपा कार्यालय में विराजित गणेश जी की पूजा अर्चना करवा रहे पुरोहित बारकोड से दक्षिण लेकर डिजिटल के लिए लोगों को प्रेरित किया

सारनी। जब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल भुगतान का आव्हान किया था तो,लगता था की इस देश मे कैसे यह आव्हान अपना मूर्त रुप लेगा और गांव गांव,घर घर का व्यक्ति डिजिटल भुगतान की तरफ आकर्षित होगा,परंतु अब जब दक्षिणा भी पुरोहित द्वारा बार कोड के माध्यम से डिजिटल रुप से प्राप्त की जाने की तस्वीरे सामने आने लगी है तो, यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा की डिजिटल भुगतान का आव्हान धरातल पर मूर्त रुप ले चुका है, क्योंकी अब बड़े बड़े शोपिंग माल मे ही नही अपितु हाथठेला,रिक्शा चालक, फुटपाथ पर,गुजरी मे,बाजार मे सब्जी इत्यादि की दुकान संचालित करने वाले प्रत्येक के पास डिजिटल भुगतान की व्यवस्था दिखाई देती है।
परंतु अब पुरोहित भी अपनी दक्षिणा जजमान से डिजिटल माध्यम से लेने लगे है कुछ ऐसा ही नजारा भाजपा मंडल कार्यालय सारनी मे विराजित गणपति प्रतिमा के समक्ष देखने मिला जहा नर्मदापुरम से आए गोपाल शर्मा पुरोहित द्वारा बकायदा बार कोड से जजमान वार्ड 16 के पार्षद योगेश बड़े से दक्षिणा ली । गणेश उत्सव समिति के संरक्षक रंजीत सिंह,सुधा चंन्द्रा,किशोर बरदे, नागेन्द्र निगम ने पुरोहीत गोपाल शर्मा के डिजिटल बार कोट से दक्षिणा लेने की भुरी भुरी प्रशंसा की।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *