• पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौपा मामला कायम

सारनी। रविवार को तेज बारिश की वजह से नदी में आई अचानक बाढ़ की वजह से सारनी के 10 से 12 लोग वन ग्राम कोलखेड़ा(बाकुड) के आगे जंगल में पिकनिक मना रहे थे कि अचानक नदी में बाढ़ आ जाने की वजह से भारतीय स्टेट बैंक शाखा शोभापुर के क्लर्क के पद पर काम करने वाले 32 वर्षीय ऋषभ बाघमरे के बाह जाने की वजह से सर्चिंग के कार्य देर रात तक किया गया घटना स्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर 32 वर्षीष ऋषभ बाघमरे का शक पुलिस को मिला है। सोमवार को मृतक युवक का पोस्टमार्टम करा कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम करके विवेचना के कार्य में मामले को लिया है। सारनी पुलिस ने बताया कि रविवार को 4:30 से 5:30 के बीच यह घटना हुई थी। ऋषभ के अलावा दो और लोग इस नदी के बाहों में बहे थे, लेकिन दोनों युवक तैरकर अलग-अलग दिशा में निकल गए जिसकी वजह से यह बच गए लेकिन ऋषभ उल्टा गिर जाने की वजह से तैर नहीं पाया और घटना स्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर देर रात को सर्चिंग के दौरान उसके शव को निकालने का कार्य किया गया है।

इनका कहना है

घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पुलिस दल पहुंची और शाम 6:30 बजे से लेकर रात के दो बजे तक सर्चिंग करने का कार्य किया गया घटना स्थल से 3 किलोमीटर दूर शव मिला है शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है इस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

अरविंद कुमरे थाना प्रभारी सारनी

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *