• सारनी नगर पालिका के सीएमओ सी.के. मेश्राम को दिल्ली में किया गया पुरस्कृत, स्ट्रीट वेंडर सशक्तिकरण में नपा सारनी सर्वश्रेष्ट

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी को पी.एम. स्वनिधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नेशनल अवार्ड मिला है। गुरूवार को नगर पालिका परिषद सारनी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने दिल्ली जाकर उक्त अवार्ड को गृहण किया। नगर पालिका को नेशनल अवार्ड के साथ प्रदेश में बेस्ट लोन परफारमेंस के लिए भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
डे-एनयूएलएम शाखा के नोडल अधिकारी के.के. भावसार ने बताया कि आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए नगर पालिका परिषद सारनी को पी.एम. स्वनिधि में लोन परफारमेंस के लिए बेस्ट पुरस्कार दिया है। एक लाख से कम आबादी वाली नगर पालिकाओं में सारनी का देश में तृतीय स्थान लगा है। जबकि इसी कैटगरी में सारनी नगर पालिका को प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। गुरुवार 18 जुलाई 2024 को नई दिल्ली के स्टीन ऑडिटोरियम में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने नेशनल लेवल के उक्त अवार्ड को गृहण किया। नोडल अधिकारी के. के. भावसार ने बताया कि कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, शहरी परियोजना अधिकारी ओमपाल सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार समस्त पीआईसी सदस्यगण एवं संपूर्ण परिषद के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम के निर्देशन में पी.एम. स्वनिधि योजना के तहत निकाय क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडर सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कार्य किया गया। डे-एनयूएलएम शाखा एवं पी.एम. स्वनिधि सहायक प्रभारी टीम लीडर रंजीत डोंगरे सहयोगी कर्मचारी निराकार सागर, राकेश डोंगरे, कामदेव सोनी, अनिल लिल्होरे, कीर्ति नायक, सद्दाम अंसारी, दीपक मोहबे, सिटी मिशन मैनेजर मनोज परते, निधि मेरावी द्वारा फील्ड में सतत कार्य किया गया। टीम वर्क एवं निकाय क्षेत्र के समस्त बैंक प्रबंधनों द्वारा सतत सहयोग के कारण उक्त उपलब्धि हासिल हुई है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *