• भाजपा नेताओ ने एक पेड माँ के नाम अभियान में के तहत किया पौधा रोपण

सारनी। भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तत्वाधान में शनिवार को शोभापुर कॉलोनी की डोंगरे लौन में नगर के प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह का आयोजन आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डा योगेश पंडाग्रे नपा अध्यक्ष किशोर बरदे वरिष्ट भाजपा नेता पी जे शर्मा समाज सेवी राजेश आहूजा भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह झुग्गी झोपडी प्रकोष्ट के प्रदेश सह संयोजक रंजीत सिंह पूर्व नपा प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल वरिष्ट नेता जी पी सिंह सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सुधा चन्दा नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।
संस्कृति प्रकोष्ट की टोली द्वारा प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह के तहत नगर के पुलीस विभाग, पूर्व सैनिक , संत समाज, चिकित्सक , अग्नि समन कर्मी , एन.जी.ओ , साहित्य , खेल , पत्रकारिता, स्वछता मित्र, वन विभाग कर्मी विद्यालय प्राचार्य,शिक्षक- शिक्षिकाओं मेधावी छात्र- छात्राओं,व्यापारी संगठनों,पत्रकार संघठन का सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे आमला सारनी विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डा पंडाग्रे ने कहा की नगर के सभी बुद्धिजीवी एवं प्रबुद्ध वर्ग यहां उपस्थित है आप सभी का सहयोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी को मिलता आया है आप सभी के परस्पर सहयोग से हम शहर को उजड़ने नही देंगे इस तरह के आयोजन से समाज का बुद्धिजीवी- प्रबुद्ध वर्ग एक स्थान पर एकत्रीत हो कर सामाज को दिशा देने का कार्य करेगा कार्यक्रम को नपा अध्यक्ष किशोर बरदे ने संबोधित करते हुवे कहा की नगर की व्यवस्था सूचारू रूप से चलाने से लेकर समाज को दिशा देने वाले भविष्य का र्निर्माण करने वाले निर्माताओं को सम्मान देने की अनोखी पहल के लिए भाजपा संस्कृति प्रकोष्ठ की टीम बधाई के पात्र है। कार्यक्रम के आयोजक एवं संस्कृति प्रकोष्ट के जिला संयोजक सुधा चन्द्रा के कहाँ की आमला सारनी विधायक के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर बुद्धिजीवियों एवं प्रबुद्ध जन के सम्मान समारोहों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ऑक्सफोर्ड स्कुल बगडोना,ग्लोबल आईटीआई कॉलेज सलैया एवं बंगाली समाज के लोक कालाकर एवं संस्कृति कलाकारो की विशेष भुमिका रही है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *