सारनी। वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड डब्ल्यूसीएल कंपनी सुरक्षा बोर्ड सदस्य में नवीन मनोनीत करते हुए प्रमोद कुमार को कंपनी सुरक्षा बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ बीएमएस के एरिया अध्यक्ष प्रमोद कुमार को कंपनी सुरक्षा बोर्ड सदस्य के रूप में नवीन मनोनयन किया गया है। प्रमोद कुमार भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ बीएमएस के पाथाखेड़ा के एरिया अध्यक्ष हैं और उनके मनोनीत होने पर सुरक्षा बोर्ड में संगठन को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है,स्थानीय कामगारों में प्रमोद कुमार के बनने पर ख़ुशी का माहौल है अब श्रमिकों की समस्याओं का निराकरण पहले से बेहतर तरीके से होने की संभावना बनी हुई है।बताया जाता है कि यह नियुक्ति अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुधीर घुरडे के माध्यम से की गई है और इसकी सूचना भी वेकोलि के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सहित अन्य अधिकारियों को देने का कार्य किया गया है प्रमोद कुमार के कंपनी सुरक्षा बोर्ड सदस्य मनोनीत होने पर उन्हें ईस्ट मित्रों के माध्यम से बधाई देने का सिलसिला जारी है प्रमोद कुमार ने कोल उद्योग प्रभारी श्री के लछमा रेड्डी जी एवं अखिल भारतीय महामंत्री जी का आभार माना