• विधायक नपा अध्यक्ष उपाधय क्ष ने किया फ्लड लाइट का स्विच ऑन रात्रि कालीन प्रतियोगिता का होगा आयोजन
  • जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब एवं खिलाड़ियों ने विधायक नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का किया सम्मान
सारनी। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा में डे नाइट टेनिस क्रिकेट बॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 फरवरी एवं समापन फाइनल मैच 27 फरवरी दिन मंगलवार को खेला जाएगा। डे नाइट टेनिस क्रिकेट बॉल प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता को दी जाने वाली ट्रॉफी का अनावरण आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे नपा अध्यक्ष किशोर बरदे नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार नायाब तहसीलदार संतोष पथौरिया के कर कमलो से संपन्न किया गया। वही स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा में जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब एंड वेलफेयर सोसाइटी एव खिलाड़ी और खेल प्रेमियों द्वारा लंबे समय से रात्रि कालीन खेल प्रतियोगिता के संपादन के लिए फ्लड लाइट की मांग की जा रही थी डॉ योगेश पंडाग्रेऔर सारणी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष परिषद के प्रयास से स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई फुटबॉल ग्राउंड में फ्लड लाइट लगाई गई जो की जिले में पहला ग्राउंड है जहां पर फ्लड लाइट लगाई गई है ।स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा में फ्लड लाइट लगाए जाने से खिलाड़ी और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब एंड वेलफेयर सोसाइटी एव खिलाड़ियों और खेल प्रेमी ने आमला सारणी विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे एवं नपा अध्यक्ष किशोर बरदे उपाध्यक्ष जगदीश पवार एवं नगर पालिका परिषद के समस्त पार्षदों का आभार एवं अभिनंदन किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *