• पार्षद सुरेन्द्र चौहान ने निभाया चुनाव में किया वादा

घोड़ाडोंगरी। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के वार्ड क्रमांक 11 के युवा पार्षद सुरेन्द्र चौहान ने चुनाव के समय जनता से किये गए वादे को निभाते हुए बाजारढाना से नदी पहुच मार्ग में 220 मीटर सीमेंट रोड स्वीकृत करा कर जनता से किये वादे को निभाया।
ज्ञात हो बाजार ढाने से नदी जाने वाला कच्चा रास्ता जो बाजार ढाने और ओझा ढाना को जोड़ने का काम करता है ये रास्ता रहवासियों के लिए दिनचर्या के लिए खास महत्व रखता है क्योंकि इसी मार्ग से प्रतिदिन महिलाएं बच्चे नदी में कपड़े धोने, नहाने के लिए जाती है साथ इस मार्ग से पूरे बाजार ढाने के गोवंश और अन्य पालतू जानवर पानी पीने और चारा चरने जाते है लेकिन इस मार्ग की दुर्दशा इतनी खराब के थी कि इस मार्ग में पैदल चलना दूभर है। लेकिन नगर परिषद के चुनाव के समय इस वार्ड से चुनाव लड़ रहे युवा सुरेन्द्र चौहान के सामने जनता ने रोड बनवाने की मांग की थी उस समय सुरेन्द्र चौहान ने जितने के बाद रोड बनवाने का वादा किया था सुरेन्द्र चौहान ने चुनाव में जीत से बाद सुध लेते हुए विशेष प्रयास कर इस मार्ग की स्वीकृति करवा कर जनता से किये गए वादे को निभाया और आज इस मार्ग का भूमिपूजन भी करवा कर वार्ड वासियों के दिल मे अलग से जगह बना ली है।
आज इस भूमिपूजन के लिए नगर परिषद अध्यक्ष मीरावन्ति उइके, प्रदेश मंत्री,दीपक उइके,पार्षद सुरेन्द्र चौहान, उपाध्यक्ष सोनू खनूजा,भाजपा नेता प्रशान्त गावंडे, नन्दकिशोर उइके, अशोक राठौर,सोना राजपूत, सुशील धुर्वे,राहुल इवने,योगेश कड़वे,जतिन आहूजा, सतपाल,सुनील वरकड़े,सहित भगत बाबा उपस्थित थे

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *