आमला। आमला ब्लाक के ग्राम अंधारिया मे 14 फरवरी को मशाल मार्च निकाला गया और पाकिस्तान के कायराने आतंकी हमले मे शहीद हुए 42 जवानो को ग्राम के शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई सैनिको के नाम से जाना जाने वाला ग्राम अंधारिया मे ग्राम के युवा साथियो द्वारा प्रतिवर्ष देशभक्ति कार्यक्रम के साथ साथ 14 फरवरी को ब्लेक डे के रूप मे मशाल मार्च निकाल कर भारत माता की महाआरती के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर जवानो को नमन किया इस मौक़े पर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र गढ़ेकर जी ने 14 फरवरी 2019 की घटना पर प्रकाश डालते हुए बताया की 14 फरवरी हमारे देश के लिये एक ऐसा काला दिन था जिसमे हमारे देश के 42 जवानो मे बहुत सी माँ का बेटा, बहन का भाई, और कई बच्चों ने अपने पिता को, और किसी ने पति को खोया पूरे देश मे अचानक मातम फैल गया, पाकिस्तान के आतंकियों ने छुपकर एक गाड़ी मे बारूद भर के कश्मीर के पुलवामा से गुजर राह जवानो के काफिले मे टक्कर मार दी थी जिससे एक बढ़ा धमाका हुआ और यह धमाका मातम मे बदल गया और इस दिन को काले दिन के रूप मे मनाने लगे भारतीय संस्कृति मे 13 दिनों मे तेरवी होती है ठीक उसी को देखते हुए हमारे यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुरक्षा सलाहकार अजित ढोभाल जी और रक्षमंत्री रहे स्व मनोहर पर्रिकर के साथ एक प्लान तैयार कर 12 वे दिन हि 26 फरवरी को उरी के बालाकोट मे एयर स्ट्राइक कर आतंकियों के ठिकानो को ध्वस्त किया गया जिसमे 300 से ज्यादा आतंकियों और पाकिस्तान के सैनिको को मारा गया और इट का जवाब पत्थर से दिया था।
इस मौक़े पर नरेन्द्र प्रसाद सोनी , अशोक पवार , धनीराम गढ़ेकर , प्रवीण चौहान, सुरेंद्र गढ़ेकर, अनिल सोनारे, सुभम चौहान, अखलेश झाड़े, पुरुष्तम मालवीय,ललित सोनी, पप्पू सोनी, साहित बढ़ी संख्या मे ग्रामीणों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *