घोड़ाडोगरी। सीएम राइज हायर सेकेंडरी स्कूल घोड़ाडोंगरी मैं भ्रमण करने आई माध्यमिक स्कूल की छात्राओं ने स्कूल में प्रयोगशाला लाइब्रेरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रयोगशाला देखी।
इस दौरान प्राचार्य विवेक तिवारी से मुलाकात की प्राचार्य ने छात्राओं को छात्र जीवन में काम आने वाली प्रमुख बातों से अवगत कराया। उन्होंने छात्राओं को कहां की विद्यार्थी जीवन मकान की नींव की तरह है। जो यह तय करता है कि भविष्य कैसा बनेगा। उन्होंने कहा कि कई प्रतियोगी परीक्षाओं में साक्षात्कार जीवन का अभिन्न हिस्सा होता है। कहीं भी आना-जाना और अन्य लोगों से मिलना जुलना भी जीवन में साक्षात्कार की तरह है।
साक्षात्कार के दौरान अपने आप को सामान्य रखें, बनावटी नहीं दिखे, जो हम हैं वही दिखने की कोशिश करें। अच्छी तरह से बैठे , मर्यादित तरीके से बैठना भी महत्वपूर्ण होता है। अपनी बात को शालीनता पूर्वक सही ढंग से रखें। वेशभूषा महंगी नहीं हो लेकिन अच्छी होनी चाहिए । अपने मन से डर कैसे निकाले और अपने आप को अभिव्यक्त कैसे करें उसको लेकर श्री तिवारी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया । अगले शिक्षा सत्र में कक्षा नौवीं में सीएम राइज स्कूल में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया और निर्माणाधीन नवनिर्मित भवन के बारे में जानकारी दी। विद्यालय में चल रही एनसीसी ,रेड क्रॉस, स्काउट गाइड, खेल, पेंटिंग और अन्य गतिविधियों में सक्रिय रहने के फायदे बताएं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *