नगर पालिका के अधिकारियों को सौंपा तेल, नपा स्वयं सेवी संस्थाओं की मदद से गरीबों को करवा रही है भोजन


सारनी। कोरोना वायरस की आपदा और लॉक डाउन के बीच कई लोग घरों में बेरोजगार बैठे हैं। ऐसे लोगों को नगरपालिका स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ मिलकर भोजन करा रही है। जरुरतमंदों की सेवा के इस महायज्ञ में कलार समाज ने भी आहुति दी है। कलार समाज के लोगों ने जरूरतमंदों के भोजन के लिए 21 हजार रुपए का खाद्य तेल नपा को सौंपा है। इस तेल से पके भोजन से गरीबों का पेट भरेगा।
कोरोना की इस विषम परिस्थिति में पूरा देश लॉक डाउन में है। इस वजह से मजदूरों व गरीबों के सामने रोजी, रोटी का संकट आ गया है। इस संकट की घड़ी में कलार समाज जरुरमंदों की मदद के लिए आगे आया है। समाज ने आपस में मिलकर 21 हजार रुपए जमा किए। इस राशि का खाद्य तेल खरीदकर समाज के लोगों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सीके मेश्राम और नोडल अधिकारी श्री केके भावसार को सौंपा। समाज के अध्यक्ष विजय मालवीय, उपाध्यक्ष महेंद्र चौकसे, व्यापारी संघ के अध्यक्ष विनय मालवीय, रघुनाथ मालवीय, अशोक मालवीय, शिवदयाल सूर्यवंशी, शिवम मालवीय, ओमप्रकाश मालवीय, साेनू मालवीय, गजेंद्र मानकर, अतुल मालवीय, ओम जायसवाल, प्रवीश राय, भूपेंद्र मालवीय, आकाश सूर्यवंशी, महेश मालवीय, केशव मालवीय, राजू सूर्यवंशी, अभिषेक मालवीय के अलावा समाज के अन्य लोग मौजूद थे। सामाजिक लोगों ने अन्य दानदाताओं और सामाजिक लोगों से शासन की इस कठिन परिस्थिति में मदद करने का आग्रह किया। इस दौरान प्रोत्साहन स्वरूप नपा के सीएमओ श्री मेश्राम ने समाजिक लोगों को प्रशस्ति पत्र सौंपा। उन्होंने कहा इसी तरह की मदद से नगर पालिका रोजाना 2 हजार से ज्यादा परिवारों को दोनों टाइम का भोजन करा रही है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *