• ग्राउण्ड मे भगवा गमझे रामधुन व मैन आफ द मैच अयोध्या मंदीर का मांडल स्वरूप भेट किया जायेगा

सारनी। जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब एंड वेल्फेयर सोसायटी के तत्वधान में स्व. अटल बिहारी वाजपाई फटबॉल ग्राउण्ट में स्व विजय कुमार खण्डेलवाल की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 7 जनवरी से 28 जनवरी के बिच सम्पन्न होना है। अयोजन समीती के संरक्षक रंजीत सिंह ने  बताया की सनांतन धर्म अनुयायियों के 500 वर्षो के इंतजार के बाद अयोध्या मे रामलला की जन्म स्थली पर भव्य मंदिर में रामलला की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा सम्पंन होना है जिसको पूरे देश में कई तरह के आयोजन हो रहे है उसी को देखते हुवे जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब एंड वैलफेयर सोसायटी द्वारा 22 जनवरी को अटल बिहारी वाजपेई फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेडा में राम धून , रामभजन बजेगा साथ ही आयोजन समिति द्वारा इस वर्ष सभी स्मृति चिन्हों पर प्रभू श्री राम जी के छायाचित्र अंकीत किए है साथ ही पूरे गाउण्ड को भगवा ध्वज लगाए गए है जिससे अटल बिहारी वाजपेई फुटबाल ग्राउण्ड भगवा मय हो चुका है। उस दीन मैन आफ द मैच का पुरुस्कार अयोध्या मंदीर का माँडल मंदीर भेट किया जायेगा और भगवा गमझे ग्राउण्ड मे वितरण किये जायेगे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *