- विधायक ने खिलाडियो को पुरुस्कार वितरण कर दोनो टीम को बधाई दी
- आमला विधायक ने रामख्यानी स्टेडियम के के जीणोधार की घोषणा की
सारनी। बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में केजीएन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओवरों में 125 रनों का लक्ष्य अंश 11 पाथाखेड़ा के सामने रखा। जवाब में उतरी हंस- इलेवन पाथाखेड़ा ने मात्र 8.5 ओवर में 125 रनों का विशाल स्कोर चेंज कर लिया अंश 11 पाथाखेड़ा के बल्लेबाज रोहित ने 28 गेंद में 55 रनों की धुआंधार पारी खेली और धर्मेंद्र ने 12 गेंद पर 40 रनों की पारी खेली जिसके बदौलत हंस 11 पाथाखेड़ा ने इस विशालतम स्कोर को हासिल किया और इस मैच को सात विकेट से अपनी गिरफ्त में किया। अंश 11 पाथाखेड़ा के बल्लेबाज रोहित को फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया और इस टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आर बॉयज के योगी को चुना गया सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज गणेश मस्की को चुना गया सर्वश्रेष्ठ बैट्समैन अजय को चुना गया सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण बाबा अख्तर को चुना गया इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में अमला सारणी के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे भाजपा के वरिष्ठ नेता पीजे शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे विधायक प्रतिनिधी रंजीत सिह मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम, कमलेश सिह ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष किशोर चौहान प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव भूषण कांति, मुकेश यादव, अन्नू सतनकर रविंद्र देशमुख ,विक्की सिंह, आनंद नागले, नारायण खातरकर, गौतम नागले इस अवसर पर समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और इस आयोजन को सफल बनाया।