सारनी। बाबा मठारदेव महाराज तलहटी मंदिर पर 15 जनवरी को प्रिंस सिक्योरिटी एजेंसी (प्रिंस ग्रुप) के माध्यम से वर्ष 2012 से लगातार विशाल भंडारे का आयोजन करते चले आ रहे है। इस भंडारे का आयोजन प्रिंस ग्रुप के संचालक ओमप्रकाश सिंह चौहान के माध्यम से किया जाता है। प्रिंस ग्रुप के राकेश वस्त्रणे, सुभाष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जनवरी को 20 क्विंटल आटे की पूरी और 12 क्विंटल सब्जी 5 क्विंटल रवे का हलवा बनाकर प्रसाद के रूप में वितरण करने का कार्य किया है। प्रिंस ग्रुप के संचालक ओमप्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि बाबा मठारदेव की असीम कृपा होने की वजह से ही वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा की भूमिगत खदान में काम करने वाले एक मजदूर के बेटे के माध्यम से प्रिंस ग्रुप के द्वारा भारत के कई राज्यों में अपनी सुरक्षा एजेंसी फैलाने का कार्य किया है और बाबा मठारदेव की असीम कृपा की वजह से ही वे सुख समृद्धि और धन से संपन्न है इस वजह से नियमित वर्ष 2012 से स्वयं अपने खर्चे पर 15 जनवरी को भंडारे का आयोजन करते हैं इस भंडारे में भी मकर संक्रांति के दूसरे दिन श्रद्धालु बड़े श्रद्धा भाव के साथ प्रसादी का वितरण और ग्रहण करने का कार्य करते हैं प्रिंस ग्रुप के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी और उनके इष्ट मित्र इस अवसर पर उपस्थित रहते हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *