मैन आफ द मैच का पुरुस्कार अजय विश्वकर्मा को  6 विकेट लेने पर मिला

सारणी। आईएफसीए जन आदर्श स्पोर्टस क्लब वर्सेस एम जी एम स्कूल के बीच 35 ओवरों का  मैच स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा में खेला गया। पहले टॉस जीता एमजीएम ने गेन्द बाजी करने का फैसला किया। 35 ओवर में आईएफसीए जन आर्दश सर्पोटस क्लब ने 10 विकेट खोकर 145 रन बनाए धमेन्द्र ने 31 रन, हीमांशु रावत ने 17  रन बनाए। एमजीएम स्कूल की तरफ से तुफानी बॉलिंग करते हुए अजय विश्वकर्मा ने 28 रन देकर 6 विकेट  क्रातिक ने 22 रन देकर 3 विकेट  लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमजीएम स्कूल ने 25 ओवर मे 8 विकेट खोकर 147 रन बनाकर एमजीएम स्कूल ने ये मैच 2 विकटे से जीत लिया। कार्तिक 26 और जीशान ने 20 रनो का योगदान दिया मेन ऑफ द मैच अजय विश्वकर्मा को 6 विकेट लेने पर अतिथियो ने प्रदान किया। आज के मैच के अम्पायर प्रदीप पंडाग्रे आज के अतिथी
जन आदर्श स्पोर्ट क्लब के संरक्षक रंजीत सिंह, खुशीलाल पवार, गणेश महस्की, चिंकी ब्लैकी मनीष मस्की कोच मुकेश भालेकर उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *