- अब तक कराए विकास कार्यों को लेकर मांग रहे जनता का आशीर्वाद
आमला। आमला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेश पंडाग्रेे व्दारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की बदौलत नागरिक सराहना करते नजर आ रहे है। डॉ. पंडाग्रे गुरूवार को भी बोरदेही, मोरखा के आस-पास करीब डेढ़ दर्जन गावों में लगातार जनसंपर्क करते नजर आए। डॉ. पंडाग्रे ने मतदाताओं को बताया कि उन्होंने सीएम राईज की शुरूवात करवाई। साथो-साथ 26 करोड़ की लगात से निर्मित होने वाले स्कूल भवन का पूजन कर निर्माण भी प्रारंभ करवाया। उन्होंने लोगो को बताया कि जिले मे मेडिकल कॉलेज शुरू करवाने के लिए भी उन्होंने प्रयास किए थे इसमें वे सफल भी रहे। वे लोगो को बताते चल रहे है कि प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत मेधावी बच्चो का पूरा ध्यान भी उनके कार्यकाल में रखा गया।
महिलाओं के नाम पर बनेंगे आवास
भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेश पंडाग्रे ने अपने जनसंपर्क में बताया कि अब लाड़ली बहनाओं के नाम पर ही आवास योजनाओं के आवास भी बनेंगे। यह घोषणा प्रदेश सरकार व्दारा पूर्व में हो चुकी है। डॉ. पंडाग्रे जब अपनी बाते जनसंपंर्क में लोगो के बीच रख रहे तो लोग उन्हें एकटक देखते और कराए गए विकास कार्यों की सराहना करते नजर आ रहे है।
जंबाड़ा में शुरू हुआ भाजपा कार्यालय
बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के जंबाड़ा गांव में भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, जनपद अध्यक्ष गणेश यादव के हस्ते जंबाड़ा चौक पर कार्यालय का शुभारंभ किया।
यहां किया जनसंपर्क
भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेश पंडाग्रे ने गुरूवार को कलमेश्वरा, रिखड़ी, बामला, जामुनबिछवा, बाबरबोह, टूराबोरगांव, ब्राम्हणवाड़ा, बिछुवा, सोनेगांव, बारछी, मदनी, केहलपुर, डंगारिया, कुज्बा, मोरखा, कोहवानी सहित आस-पास के गावों में जनसंपंर्क किया।