बैतूल। बैतूल सांसद डीडी उईके को प्रदेश संगठन ने जिम्मेदारी दी है। उन्हें अनुसूचित जनजाति मोर्चा का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने डीडी उईके की नियुक्ति का पत्र जारी किया है। उनकी नियुक्ति मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद वीडी शर्मा ने की है। सांसद उइके केंद्र सरकार की विभिन्न संसदीय समितियों के भी सदस्य है। उइके अब तक प्रदेश प्रभारी नीति और शोध भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजातीय मोर्चा रहे है। लेकिन अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है। इसके अलावा वे रक्षा मंत्रालय की स्थायी समिति, गृह मंत्रालय की संसदीय राजभाषा समिति, जनजातीय कार्य मंत्रालय की सलाहकार समिति, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की सलाहकार समिति,नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारत सरकार की सलाहकार समिति, भारतीय डाक विभाग संचार मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य रहे हैं।