बैतूल। वंदे भारत एक्सप्रेस का आज से बैतूल में भी स्टॉपेज होगा। कल ही वंदे भारत एक्सप्रेस को इंदौर से नागपुर तक चलने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद से इसे बैतूल में रोके जाने की मांग होने लगी थी, जिस पर संसद डीडी उइके ने पत्र लिखकर रेल मंत्री से इसे बैतूल रोके जाने की मांग की थी। आज से ही वंदे भारत ट्रेन को बैतूल में रोके जाने का निर्णय ले लिया गया और इसके आदेश भी जारी हो गए हैं। बता दे कि बैतूल जिले के समाजसेवी जितेंद्र पेशवानी और बबलू खुराना ने रेल मंत्री से मुलाकात कर वंदे भारत एक्सप्रेस को नागपुर तक चलने की मांग की थी, लेकिन बैतूल का स्टॉपेज नहीं मिला था। संसद डीडी उइके और बैतूल जिले के लोगों की मांग पर इसे बैतूल स्टॉपेज भी दे दिया गया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *