• चिचोली से भीमपुर सड़क का होगा चौड़ीकरण

बैतूल। बैतूल सांसद डीडी उइके के प्रयास से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 5 सड़कों के निर्माण, चौड़ी करण की स्वीकृति मिली है। राज्य शासन ने इसके लिए लोक निर्माण विभाग से 52 करोड़ 60 लाख रुपए से ज्यादा की सड़कों की स्वीकृति प्रदान की है। शनिवार को हुई इस स्वीकृति के तहत चिचोली से भीमपुर मार्ग का चौड़ीकरण किए जाने के लिए 18 किमी लंबे इस मार्ग के लिए 35 करोड़ 21 लाख रु की स्वीकृति की गई है। इसी तरह सातनेर से देहगुड मांडवी मार्ग के साढ़े तीन किमी हिस्से के निर्माण के लिए 3 करोड़ 98 लाख रु की मंजूरी मिली है। तीसरे मार्ग के रुपए साईखेड़ा बिस्नूर मार्ग का शेष भाग (बिस्नुर से गर्वा तक) के लिए 1 करोड़ 50 लाख है। भौरा सातलदेही चोपना का 13 किलोमीटर मार्ग जिसकी लागत राशि 10 करोड़ 40 लाख है।

मुलताई बाइपास मार्ग (परमंडल से कामथ 1 किलोमीटर जिसकी लागत राशि 1 करोड़ 50 लाख है के कार्य स्वीकृत किए गए है। सांसद डीडी उइके ने चर्चा के दौरान बताया कि इन सड़कों के निर्माण तथा कायाकल्प के लिए वह निरंतर विभाग तथा मंत्रालय में पत्राचार कर रहे थे। पत्राचार तथा विभागीय कार्रवाई के साथ ही मुख्यमंत्री से बार-बार भेंट कर उन्होंने क्षेत्र में लंबित विभिन्न सड़कों की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराया था।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *