सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र के वार्ड 17 में 16.84 लाख की लागत से नई पुलिया का निर्माण किया जाएगा। इससे यहां के नागरिकों को आवागमन में आसानी होगी। सोमवार 2 अक्टूबर 2023 को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार ने पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने यहां उपस्थित नगर पालिका के तकनीकी स्टाफ को सड़क का निर्माण तय समय सीमा में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य उच्च गुणवत्तायुक्त होना चाहिए। वार्ड में पुलिया निर्माण से नागरिकों को आवागमन में आसानी भी होगी। इस मौके पर पार्षद गणेश महस्की, योगेश बर्डे, आकाश पंद्राम, जफर अंसारी, राजेश पटैया, सपना मस्की, डॉ. आरआर खाडे, हलचल गुप्ता, शंकर पवार, सुनील सिंह, जीपी सिंह, प्रमोद सिंह, बबलू सूर्यवंशी, राजू सूर्यवंशी, कमल बिहारे समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *