• ग्राम पंचायत जुवाड़ी में डोडा नर्मदा महिला संघ का आयोजित हुआ सम्मेलन

सारनी। प्रदेश और केंद्र सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल कर रही है तो ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी खेती सो सहायता समूह से जुड़कर आर्थिक लाभ अर्जित करने के नितें योजनाओं पर कार्य कर रही है मुझे इस बात की खुशी है कि आदिवासी महिलाएं भी किसी से काम नहीं है यह उद्गार जुवाडी के सरपंच मनोज धुर्वे ने व्यक्त करते हुए कहा, उन्होंने ने समूह के फायदे बताए डोडा समूह द्वारा समय-समय पर खेती किसानी के लिए महिलाओं एवं पुरुष को जागरूक करने का कार्य संघ के माध्यम से किया जाता है,और समूह से जुड़ी महिलाओं को सब्जी भाजी के धंधे के नए-नए नायाब तरीका से खेती और अपनी आमदनी बढ़ाने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई साथ ही गांव की महिलाओं के साथ अनाज खरीदी कर महिलाओं को लाभ पहुंचाने की बात की और शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे मैं बताए।ग्राम पंचायत जुवाड़ी में डोडा नर्मदा महिला संघ के तत्वाधान में किसान प्रोड्यूसर कम्पनी जुवाड़ी का द्वितीय वर्ष गांठ  का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच मनोज धुर्वे शामिल हुए।
बाहर से आए समूह की महिलाओं ने समूह से जुड़ने के फायदे बताए और डोडा समूह की डायरेक्टर सुखिया तुमढ़ाम ने समूह  की गतिविधि और कार्ययोजना के बारे मैं बताए,कार्यक्रम के बीच बीच मै समूह की महिलाएं और बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के भी इसमें महिलाओं द्वारा लोक नृत्य महिला समूह की महिलाओं द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता एवं बच्चों के द्वारा नाटक का मंचन भी आयोजित किया गया। जो कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहा कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से समूह सचिव अनिता तुमढ़ाम,उपसरपंच राजेश यादव,जनपद सदस्य सीमा संदीप तुमढ़ाम,रेखचंद यादव, जितेश उईके,अंगद आहके का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *