• विधानसभा की 5 सीटों पर ठोकेगी ताल, भैंसदेही के विधानसभा क्षेत्र में जयस प्रदेश संयोजक ने खोल दिया मोर्चा

बैतूल। जिले में विधानसभा चुनाव 2023 का मुकाबला बड़ा रोचक होने वाला है। जयस आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों विधानसभा में चुनाव लड़ेगी। जिले में आदिवासी वोटरों को साधने में जुटी बीजेपी-कांग्रेस को चुनौती देने जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने भी तैयारी शुरू कर दी है। भैंसदेही के विधानसभा क्षेत्र में जयस प्रदेश संयोजक जामवंत सिंह कुमरे सघन दौरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव की सरकार से संसद तक राजनीति में आदिवासी युवाओं की हिस्सेदारी एवं जयस मिशन युवा नेतृत्व के लिए जयस संगठन प्रतिबद्ध है। प्रदेश में आचार संहिता लगने से पहले 26 सितम्बर को जयस की प्रदेश स्तरीय बैठक रखी गयी थी। इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि जयस युवा नेतृत्व 2023 की थीम पर अबकी बार समाज का विधायक नही जनता का जनसेवक बनना है। कुमरे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी आदेशानुसार उम्मीदवार कड़ी मेहनत कर रहे है और 2023 विधानसभा में सभी जयस के प्रबल दावेदार सीटो पर बहुमत से जीत दर्ज करेंगें। जहां पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है, प्रदेश की समिति का भ्रमण चल रहा है।

बूथ लेवल की तैयारीयों में जुटे कार्यकर्ता

कुमरे ने बताया चुनाव समिति के पदाधिकारी लगातार बूथ लेवल की तैयारियों में जुटे हुए हैं, ताकि एक बूथ पर 10-10 युवाओं की टीम तैयार रह सकें और चुनाव में मजबूती से मैदान में उतरे और होने वाली धांधलियों पर नकेल कस सके। ग्राम पंचायत जामू एवं ग्राम रातामाटी, रंभा के आमजन से विस्तृत चर्चा कर जाना कि क्षेत्र में बड़े बुजुर्गों पेंशन, आयुष्मान कार्ड से वंचित है, सड़क पानी की समस्याओं को लेकर जनता में आक्रोश है। विधानसभा चुनाव के बाद उनकी समस्याओं को हल करने कुमरे ने अपना पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *