घोड़ाडोंगरी। अक्षय तृतीया भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर घोड़ाडोंगरी के विप्र समाज ने भगवान परशुराम जी तथा जरूरत मन्दो को दिये जाने वाले मटकों का विधिवत पूजन किया, तदुपरांत घोड़ाडोंगरी पंचायत के कर्मचारियों की उपस्तिथि में लॉकडाउन के नियमो का पालन करते हुये मटको को जरूरतमंद परिवारों के बीच वितरण किया गया। साथ ही नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गौ शाला में भी आमजन के उपयोग के लिये मटके रखे गये।ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम जी का जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ था वे विष्णु जी के दस अवतारों में से छटे अवतार थे। आज भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर भगवान का पूजन कर जरूरतमंद परिवारों में मटके वितरण किये गये है, समाज के वरिष्ठ सदस्य पंडित विजयकांत मिश्रा ने बताया कि मानव सेवा करना ही मनुष्य का प्रथम लक्ष्य होना चाहिए आज कोरोना जैसी महामारी से हमारे देश के डॉक्टर, पुलिस के जवान ,सफाई कर्मचारी और अन्य जनसेवक जो पूरी सेवा भाव से हम सभी के जीवन की रक्षा के लिये सतत लगे हुये है ।इस संकट की घड़ी में हम सभी को भी उनका हौसला बढ़ाने के लिये कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने में पीछे नही रहना चाहिए, उसी मैं हम सभी का कल्याण भी निहित है।पं मिश्रा ने इस दौरान प्रभु से प्रार्थना करते हुये कहा कि वे कोरोना संकट से जल्द हमारे देश ही नही पूरे विश्व को मुक्त करे।समाज के युवा सदस्य पं समीर पाठक ने बताया कि आज देश का हर समाज जरूरतमन्दो की मदद करने में लगा है, इसी कड़ी में आज हमने भी जो मटके वितरण किये है उसका उद्देश्य हमारा यह भी है कि जरूरतमंद लोगों को भीषण गर्मी में शीतल जल तो मिले ही साथ मे इससे उन प्रजापति समाज को कुछ आर्थिक सहायता भी मिल सके जो लॉकडाउन में मटके विक्रय ना हो पाने से आर्थिक संकट से जूझ रहे है।श्री पाठक ने समाज की तरफ से सभी से स्वयं की सुरक्षा के लिये घर मे रहने की अपील की है ।समाज के युवा सदस्य पं प्रितिवर्धन चुतर्वेदी ने बताया कि कोरोना महामारी को देश से हराने के लिये हम सभी एकजुटता के साथ खड़े है,उन्होंने बताया समाज द्वारा वितरित प्रत्येक मटके पर “घर मे रहे,सुरक्षित रहे” जैसे समाज को जागरूक करने वाले स्लोगन पेंट से लिखे गए, साथ ही श्री चतुर्वेदी ने ये भी बताया कि 27 अप्रैल को भी विप्र समाज द्वारा नगर के अन्य शासकीय कार्यालयों , बैंको में जन उपयोग के लिये मटके रखे जाएंगे तथा आगे भी समाज जनसेवा के कार्यो में हमेशा तैयार रहेगा। सेवा कार्य को सफल बनाने में विप्र समाज के पंडित कृष्ण केशव शुक्ला, सुनील शर्मा, ललित शर्मा,केशव जामठे, ललित दुबे, त्रिभुवन पांडे,मदन दुबे,प्रदीप शर्मा,मोहित दुबे,दुर्गेश सारस्तव,संतोष पाराशर,संजय शर्मा, आशीष भट्ट, डॉ शर्मा, अरुण शर्मा,अनिल भार्गव ,दीपक शर्मा ,गिरीश तुकदेव,अरुण शर्मा,गोपाल शर्मा,नर्मदा प्रसाद दुबे,आशीष पेंढारकर, विवेक पांडे,मोनू महाराज,बिंदु महाराज,आभाष मिश्रा,सागर शर्मा,अकिंत मिश्रा,पम्मु शर्मा,अथर्व बाजपेयी, कल्लू दुबे,प्रवीण शर्मा, गोलू चौबे,अशोक कपले,बंडू नाडुलकर,शिवनारायण तिवारी ,मौनी दूबे आदि बन्दुओ का भी भरपूर सहयोग मिला ।