बैतूल. 36 घंटे से जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शुक्रवार को बोरदेही थाना क्षेत्र में भैंसई नदी में एक आटो बह वह जाने की खबर लगते ही शासन प्रशासन मेहकमे में हड़कंप सा मच गया प्राप्त जानकारी के अनुसार बह हुए ऑटो में चार लोग सवार थे जो भी बह गए थे बोरदेही पुलिस ने रेस्क्यू जारी किया जिसमे शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे आटो एक नाले से मिला और साथ ही एक शव भी बरामद किया गया है मृतक की सिनाख्त रामसिंग विश्वकर्मा निवासी मुआरियां के रूप में हुई है
शुक्रवार को भारी बारिश के चलते क्षेत्र की भैसई नदी में बाढ़ चल रही थी इसी दौरान मुआरिया गांव के चार लोग नरेरा से बाजार कर लौट रहे थे शाम होने को आई थी इसलिए आटो चालक ने नदी पर बने रपटे से आटो डाल दिया इसी दौरान आटो नदी में बह गया जिसमे आटो चालक सहित तीन लोग और नदी में बह गए थे l घटना की जानकारी लगते ही बोरदेही पुलिस और रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर पंहुची थी.

थाना प्रभारी का कहना 
बोरदेही थाना प्रभारी सर्वेश धुर्वे ने बताया की शनिवार को बारिश बंद होने के बाद नदी से बाढ़ उतरी थी जिसके बाद रेस्क्यू और तेज किया गया जब सुबह साढ़े दस बजे के करीब घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर एक नाले में आटो मिला है साथ ही एक शव भी बरामद किया गया है मृतक की पहचान रामसिंग विश्वकर्मा निवासी मुआरियां के रूप में हुई है बाकी तीन लोगो की तलाश अभी जारी है.

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *