• भारी बारिश के बाद भैसही नदी उफनी, बाजार से लौट रहे थे यात्री, रेश्क्यू जारी

बैतूल। बैतूल के बोरदेही थाना इलाके में नदी पार करते हुए एक ऑटो पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना छिपन्या से नरेरा के बीच भैसही नदी में हुई है। जहां ऑटो चालक बाढ़ से भरा रपटा पार करने की कोशिश कर रहा था। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। बोरदही थाना प्रभारी सर्विंद धुर्वे ने बताया कि मुआरियां के पास बेहड़ और मुआरियां के बीच बहने वाली भैसही नदी में ऑटो से रपटा पार कर रहे चार लोग बाढ़ में बह गए हैं। जानकारी मिलने के बाद बोरदेही थाने से पुलिस बल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए मौके पर पहुंचा है। यह ऑटो मोआरिया गांव के इमरत पंड्राम का बताया जा रहा है। जिसके साथ ऑटो में गणेश इडपाचे, राम सिंह विश्वकर्मा और एक अन्य सवार थे। बताया गया है कि ऑटो नरेरा बाजार से लौट रहा था। इसी बीच भैसही नदी के रपटे में बाढ़ आने के बावजूद उन्होंने अपना ऑटो नदी में डाल दिया। नदी में बाढ़ का पानी तेजी से बहने के कारण यह ऑटो बाढ़ में बह गया। जिससे ऑटो में सवार चारों लोग बह गए हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग नरेरा बाजार से मुआरिया गांव लौट रहे थे। बोरदेही पुलिस रेस्क्यू दल के साथ मौके पर रवाना हो गई है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *