• हिंदी भाषा में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया अधिकारियों को

सारनी। श्रम कल्याण सारनी के तत्वाधान में हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्य अभियंता उत्पादन सारनी के सभागृह में सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के अधिकारी कर्मचारी ठेकेदारों एवं ठेका श्रमिकों की उपस्थिति में हिंदी भाषा पर व्याख्या माला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अभियंता व्ही.के.कैथवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर मुख्य अभियंता व्ही.के.कैथवार ने उद्बोधन में कार्यालय कार्यों में हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए कर्मचारियों अधिकारियों को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि हिंदी शब्द ऐसा है हर किसी को समझ में आ जाता है इसलिए कार्यालय कार्य को भी अब अधिक से अधिक हिंदी शब्दों के उपयोग के साथ किया जाना चाहिए। सेवानिवृत्ति अधीक्षण अभियंता एस.के.वागद्रे ने हिंदी दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कक्षा 12वीं तक पढ़ने वाले भी हिंदी शब्द के माध्यम से कार्य किए जाने पर सभी कार्य को बड़ी आसानी से समझ लेते हैं ऐसी स्थिति में हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग किया जाना चाहिए हालांकि उन्होंने कहा कि हमारा विभाग तकनीकी विभाग है और तकनीकी कार्य ज्यादातर इंग्लिश में किया जाता है ऐसी स्थिति में विभाग के छोटे-बड़े अधिकारी को एक झूठ होकर इसे बेहतर रूप से हिंदी में कैसे किया जा सकता है इस पर भी विचार विमर्श करने की आवश्यकता है। गोपाल राम अरोड़ा सचिव हिंदी परिभाषा द्वारा अपने उद्बोधन में हिंदी को जन-जन तक संप्रेरणा का माध्यम बताते हुए विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को संजय त्रिपाठी,विवेक कोस,नितिन भागवत, भोजराज परमार,कु. सपना आंवलेकर,कुमारी दीपिका आवालेकर, ठेका श्रमिक द्वारा हिंदी भाषा के उन्नयन एवं प्रचार प्रसार पर प्रकाश डालने का कार्य किया है।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता द्वारा उक्त अधिकारी कर्मचारी एवं ठेका श्रमिकों को प्रसंसनिक पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अभियंता व्ही.के.कैथवार,पियूष गुप्ता,ज्योति गायकवाड, मनीष कुमार शर्मा,संजय त्रिपाठी,विवेक कोसे, नितिन भागवत,गोपाल राम अरोड़ा,डीके शर्मा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी अधिकारी हिंदी दिवस कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *