• शासन के विरुद्ध वातावरण निर्मित करने की साजिश

सारनी। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं विधायक प्रतिनिधी रंजीत सिंह ने एमपी पीजीसीएल सारनी के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर मांग की है आपके अधीनस्थ सुरक्षा अमले द्वारा जयस्तंभ चौक से लेकर सेंट्रल स्कूल मार्ग तक मार्ग के दोनो ओर मुख्य सड़क से काफी पीछे अपनी दुकानें वर्षो से ताल तम्बू मे अस्थाई दुकानें लगाकर अपनी आजीविका का संचालन कर रहें है। यह छोटे छोटे एक सैकड़ा दुकानदार वर्षो से अपनी आजीविका का संचालन कर रहे है, और इन दुकानों की उपस्थिति मे ही दुर्गा उत्सव और दशहरा मनाया जाता रहा है बावजूद किसी प्रकार के आवागमन व ट्रैफिक की बाधा उत्पन्न नही हुई, परंतु आपके अधीन सुरक्षा अमले द्वारा बुधवार सांयकाल दुर्गा उत्सव के नाम पर वर्षो से दुकान संचालित कर रहें एक सैकड़ा दुकानदारों को हटाने के मौखिक निर्देश दिए जाना न्यायसंगत नहीं है इससे दुकानदारों मे शासन के विरुद्ध वातावरण निर्मित हो सकता है।
आपसे आग्रह है की ऐसे किसी भी जनविरोधी मौखिक अथवा लिखित आदेश पर अविलंब रोक लगाई जाए जिससे वर्षो से संचालित दुकानदार अपना व्यवसाय कर अपनी आजीविका का संचालन कर परिवार का भरण पोषण यथावत कर सके। रंजीत सिंह ने ज्ञापन की कॉपी बैतूल हरदा क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उदके, आमला सारणी क्षेत्र के विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे, जिला कलेक्टर, पुलिस अधिक्षक, तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सारनी, एसडीओपी सारनी, थाना प्रभारी को पत्र की कापी प्रेसित की है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *