• मानसिक रूप से परेशान था युवक आत्महत्या की जाने का नहीं हुआ खुलासा

सारनी। दुधावानी गांव में एक युवक ने अपने ही घर के पीछे मंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। रानीपुर पुलिस में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे शव को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करा वकर शव परिजनों को सौंप दिया। रानीपुर थाने के सहायक उप निरीक्षक दीपक मालवीय ने बताया कि दुधावानी गांव में पप्पू अखाड़े ने अपने घर के पीछे मंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। युवक ने किन कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। रानीपुर पुलिस मर्ग कर मामले की विवेचना शुरू करती है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *