बैतूल। लॉक डाउन के दौरान जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ब्लड की कमी ना हो इसके लिए रक्तवीर आगे आ रहे है। वहीं रक्तवीरो का उत्साह वर्धन करने सांसद डीडी उइके ने भी आगे आकर रक्त वीरों से रक्तदान करने की अपील की। शनिवार को सांसद श्री उइके ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर चोपना से आये रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि इनके व्दारा पुण्य कार्य किया जा रहा है ये वास्तव में मरीजो की जिंदगी बचाने वाले कर्मवीर है। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ अशोक बारंगा और रक्तकोष अधिकारी डॉ.अंकिता सीते मौजूद थी। शनिवार को चोपना से आए समाजसेवियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान कर मानव कल्याण कार्य का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।कोरोना के भय और चिंता के माहौल में रक्तदान की अनूठी मिसाल पेश करने वाले रक्तदानियों में प्रमुख रूप से अमित दास, महेश सरकार, मनजीत मंडल, तपन सरकार, पवित्र बहादुर, सुरेश मंडल, किंकर मंडल, सागर मंडल, संजीत विश्वास, रामसेवक सिकंदार, राजेश शील, तापस बढ़ाल ने रक्तदान किया।

इस दौरान ब्लड बैंक अधिकारी अंकित सीते, योगेश उइके, सम्राट मन्नासे, जितेन्द्र रघुवंशी, सागर, चेतन यादव उपस्तिथ थे।वाहन से लाए जाएंगे रक्तदाता : डॉ सीतेजिला अस्पताल के ब्लड बैंक की रक्तकोष अधिकारी डॉ अंकिता सीते का कहना है कि ब्लड बैंक में लॉक डाउन के दौरान ब्लड की कमी आ रही थी जिसे देखते हुए रक्तदाता आगे आये और उन्होंने रिकार्ड बना कर बैतूल का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया। डॉ.अंकिता सीते ने यह भी बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के रक्तदाता भी आगे आ रहे है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे रक्तदाताओं को जिला अस्पताल लाने के लिए वाहन का इंतजाम भी रखा है। रक्तदाता ब्लड बैंक से संपर्क कर सकते है। रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन करने पर डॉ.अंकिता सीते ने सांसद श्री उइके का भी आभार व्यक्त किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *