घोड़ाडोंगरी। सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन का 45 वा जन्म दिवस 5 सितम्बर शिक्षक दिवस पर शासकीय माध्यमिक हाईस्कूल बासपुर में गरिमापूर्ण कार्यक्रम का “आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य श्री एम एल आहके द्वारा मां सरस्वती एवं सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बासपुर ग्राम की होनहार बेटी छोटी बाई जो पशु शल्य चिकित्सक की उपाधि के लिये अध्ययन -रत है पितृहीन होने के कारण उसकी माता शिवकली वाई का साथ शाल एवं श्रीफल से विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया।
सेवानिवृत शिक्षक श्री लालूराम सिरोरिया एवं श्री साहवलाल रघुवंशी जी का भी शाल एवं श्रीफल से विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान किया गया। बड़े ही उल्लास और उमंग से संचालित कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को गुरु की महत्ता बताते हुए, उन्हें शिक्षा प्राप्त कर एक अच्छा इंसान बनने की समझाइश दी गई। शिक्षक सम्मान समारोह के इस कार्यक्रम में एम. एल आहके.जी.आचार्य, त्रिभुवन वर्मा, काजले, एस के वरकड़े, संजय वर्मा प्रजापति, हुडमाड़े ,इवने, खाडे, निरापुरे अश्वारे, धुर्वे, सर समेत सभी का सहयोग सराहनीय रहा। अंत में प्राचार्य आहाके जी द्वारा बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के साथ ही उपस्थित अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *