चिचोली। सोमवार को जन सेवा मित्रों और विद्यार्थियों ने ग्राम हरदू में मतदान जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया ग्राम ग्रामीण हाथ में तख्तिया मौजूद रहे इसी के साथ मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया सी एम रिसर्च एसोसिएट मनदीप सिंह परिहार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों ने और गांव के जनप्रतिनिधि विद्यार्थियों ने मिलकर गांव में मतदाता रैली निकाली ग्रामीणों को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई रैली के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताया मतदान जागरूकता रैली हरदु के सभा हाल से शुरू होकर गांव के सभी मार्गों से होते हुए हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंची इस दौरान क्षेत्रीय जनपद सदस्य सपना ईवने और पूर्व सरपंच कैलाश उईके ने जागरूकता रैली का स्वागत किया उन्होंने बताया कि जन सेवा मित्रों द्वारा ग्रामीणों का मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ शासन की योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की जा रही है। जन सेवा मित्र प्रिया आर्य कल्पना पुंडे ने संबोधित करते हुए बताया कि अपना नाम मतदाता सूची में अंकित कराए और मतदाता बने इस देश के भविष्य के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने हायर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण किया इस दौरान जनपद सदस्य सपना ईवने ,पूर्व सरपंच कैलाश उईके , जनसेवा मित्र पुलकित जावलकर ,संयम राठौर , आशीष विश्वकर्मा वंदना इवने ,विकास आर्य ,सोनिका तिडगाम आशिक ईवने , अस्वदीप यादव , कल्याणी खोबरे पुष्प लता यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *