• प्रदेश स्तर पर पद मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

सारनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मे सचिव पद पर तिरुपति एरूलू को नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश अनुसार किया गया है। इनकी नियुक्ति मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन उपाध्यक्ष राजीव सिंह के माध्यम से की गई है। बताया जाता है कि तिरुपति एरुलू ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न पदों पर पदस्थ रह चुके हैं।लेकिन चुनाव के पूर्व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के माध्यम से उन्हें मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव पद पर मनोनीत किया गया है जिससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है। कांग्रेस की मजबूती के लिए श्री एरुलू कार्य करते रहेंगे। उनकी नई नियुक्ति और पद मिलने के बाद तिरुपति एरुलू ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और रोजगार के संसाधन नष्ट हो चुके हैं। प्रदेश सरकार कर्ज पर कर्ज लेकर मध्यप्रदेश की 9 करोड़ 50 लाख जनता को कर्ज में धकेलने का काम कर रही हैं।इसको लेकर जल्दी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ता जोड़ो और भ्रष्टाचार हटाओ मुहिम चलाने का कार्य किया जाएगा तिरुपति एरुलू को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव पद पर मनोनीत किए जाने पर भगवान जावरे,हरिष पाल, गोविंद एरुलू,भूषण कांति,राजेंद्र मानकर, हितेश नीरपुर,हेमंत धोटे, गौतम नागले,किशोर चौहान,मोहम्मद इलियास,बटेश्वर भारती, विक्की सिंह,ज्ञानेश्वर पाटिल,मानिक धोटे, भरत सोनी,राजेंद्र माने सहित अन्य पदाधिकारी ने शुभकामनाएं प्रेषित प्रेषित करने का कार्य किया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *