घोड़ाडोंगरी। पूरे विश्व को अपने आगोश में समेटने के लिए आतुर कॅरोना वायरस के कहर के चलते समस्त विप्र समुदाय एक स्वर से लॉकडाउन के प्रचलित नियमो के पालन करते हुए इस बार 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया तिथि पर आने वाले परशुराम जन्मोत्सव को मनाने का निश्चय कर चुका है। सनातन ब्राह्मण समाज घोड़ाडोंगरी के अध्यक्ष पंडित मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि इस बार ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए ग्राम पंचायत के माध्यम से घोड़ाडोंगरी में जरूरत मन्द परिवारों को मटके वितरण कर मनाया जायेगा,जिससे कि वे सभी परिवार भी भीषण गर्मी में शीतल जल का आनन्द ले सकेंगे, साथ ही इस कार्य के करने से हमारे प्रजापति समाज के बन्धुओ द्वारा कड़कती धुप में बनाये मटको का विक्रय भी हो जायेगा, इससे उन परिवारों को भी आर्थिक राहत मिल सकेगी, विप्र समुदाय के प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी आभाष मिश्रा मोहित दुबे ने सभी विप्र बंधुओ से ये भी अपील की है कि वे इस बार हमारे आराध्य प्रभु परशुराम जी का जन्म उत्सव पूरे उत्साह से घर मे ही रहकर परिवार के साथ मनाये,एवं संध्या के समय अपने अपने घरों में 21 दीपको से गृहद्वार सुसज्जित करे।